लोक शिकायत निवारण में पूर्णिया बिहार में दूसरे स्थान पर, 89.27 अंक के साथ हासिल की बड़ी उपलब्धि।
पूर्णिया जिले के लिए गर्व की खबर है। लोक शिकायतों के निवारण में पूर्णिया ने पूरे बिहार में दूसरा स्थान हासिल किया है।
बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी की अक्टूबर 2026 की रैंकिंग में पूर्णिया को 89.27 अंक मिले हैं। वहीं सुपौल 89.39 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा।
खास बात यह है कि पूर्णिया जिले में निर्धारित समय-सीमा के अंदर लोक शिकायतों का शत-प्रतिशत निष्पादन किया गया।
इस उपलब्धि में जिलाधिकारी अंशुल कुमार के नेतृत्व और अपर समाहर्ता जयचंद्र यादव की नियमित निगरानी की अहम भूमिका रही।
जिला प्रशासन ने इस सफलता पर सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी है।
#Purnea #PurniaNews #PurneaCentralNews #BiharNews #DMAnshulKumar #PublicGrievance #BiharAdministration #PurniaDistrict