हजारीबाग के गांधी मैदान में शनिवार को छात्रों ने शुक्रवार शाम हुई पुलिस-छात्र झड़प और कथित लाठीचार्ज के विरोध में मौन जुलूस निकाला। हाथों में गुलाब और कलम लेकर छात्र बिना नारे लगाए अपनी बात सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने पहुंचे। छात्रों का आरोप है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने के बावजूद पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र चोटिल हुए। छात्रों ने कहा कि वे लाठी नहीं, बल्कि कलम और लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकार और भविष्य की लड़ाई लड़ना चाहते हैं। गुलाब को उन्होंने शांति का प्रतीक बताया। छात्रों ने स्पष्ट किया कि लाठीचार्ज से उनका आंदोलन दबने वाला नहीं है। मांगें पूरी होने तक आंदोलन चरणबद्ध और लगातार जारी रखने की बात कही गई। इस मौन प्रदर्शन ने लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर कई सवाल खड़े किए।
#hazaribagh #maunjulus #gandhimaidan #jharkhand