सावनसोत झरना घूमने पहुंचे युवक की बाइक चोरी, दो माह पहले खरीदी थी
सावधान रहें—घूमने निकलते समय अपने वाहनों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
अकोढ़ी गोला क्षेत्र के एक युवक के साथ सावनसोत झरना, अगनईया ढाबा के समीप बाइक चोरी की घटना सामने आई है। मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को करीब 11 बजे युवक अपने दोस्तों के साथ झरना में स्नान करने पहुंचे थे। उन्होंने झरने के पास अपनी बाइक खड़ी की थी, जहां तीन बाइक मौजूद थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौका पाकर उनकी हीरो बाइक चोरी कर ली।
बताया जा रहा है कि बाइक अभी करीब दो महीने पहले ही खरीदी गई थी, जिससे बाइक मालिक काफी परेशान हैं।
चोरी हुई बाइक का नंबर: BR24AS7506
📞 सूचना के लिए संपर्क: 9525180434
यदि किसी को यह बाइक कहीं दिखाई दे तो कृपया खुद कोई कार्रवाई न करें और दिए गए नंबर पर तुरंत सूचना दें।
👉 पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि बाइक की बरामदगी में मदद मिल सके।
#BikeChori #SawanSot #Agnaiya #AkhoriGola #Rohtas #BiharNews #BikeTheft #अपना_रोहतास #RohtasNews #बाइक_चोरी