
#जहानाबाद: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ता, DM ने तीन डॉक्टरों को थमाया नोटिस
DM ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की, 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण
सड़क दुर्घटना में घायल युवक के पैर पर प्लास्टर की जगह दवा के कार्टन का गत्ता बांधने के मामले में जिला प्रशासन ने गंभीर रुख अपनाया है। मामले की खबर वायरल होने के बाद जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने शुक्रवार को संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तलब किया। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
हुलासगंज से सदर अस्पताल भेजे गए थे दोनों किशोर
बताया जाता है कि हुलासगंज थाना क्षेत्र के धरमपुर मोड़ के पास गुरुवार को दो बाइकों की टक्कर में प्रशाद कुमार और राजा कुमार घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। आरोप है कि इलाज के दौरान एक घायल किशोर के पैर में प्लास्टर के स्थान पर दवा के कार्टन का गत्ता बांध दिया गया।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हुलासगंज सीएचसी में प्लास्टर चढ़ाने की आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं थी। इसी कारण प्राथमिक उपचार के दौरान गत्ते का सहारा लिया गया।
हालांकि, सदर अस्पताल पहुंचने के बाद भी उचित चिकित्सकीय उपचार नहीं मिलने की बात सामने आई है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई। जिलाधिकारी ने कहा कि हुलासगंज सीएचसी में आवश्यक सामग्री की उपलब्धता और सदर अस्पताल में मरीज के इलाज की प्रक्रिया, दोनों बिंदुओं की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पाए जाने वाले कर्मियों या चिकित्सकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए अनुशंसा की जाएगी।
#BreakingNews #jehanabad #JehanabadNews #SadarHospital #viralpost District Administration Jehanabad