
"मिसाल पेश कर रहा नीमच का प्रशासन":ईंधन बचत के संदेश को आत्मसात कर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा अधिकारियों संग बस से खातीखेड़ा रवाना
🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹
पीएम श्री मोदी एवं सीएम डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर
कलेक्ट्रेट से एक ही बस में सवार हुए सभी जिला अधिकारी
🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹
प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मान. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के ईंधन बचत के संदेश को आत्मसात करते हुए कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा आज जिलाधिकारियों के साथ यात्री बस से नीमच से ग्राम खातीखेड़ा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के लिए रवाना हुए।
➡️सामूहिक प्रस्थान से दी मिसाल: कलेक्टर श्री चंद्रा के साथ जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, जिला वनमंडलाधिकारी श्री एस.के. अटोदे सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एक ही यात्री बस से कलेक्ट्रेट परिसर से सुदूर ग्राम खातीखेड़ा के लिए रवाना हुए। प्रशासन ने शासकीय एवं निजी वाहनों के उपयोग के स्थान पर सामूहिक परिवहन को प्राथमिकता देकर ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है
➡️शिविर में होगा त्वरित निराकरण: ग्राम खातीखेड़ा, तहसील जावद में आयोजित इस शिविर में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ग्रामीणों की समस्याओं को स्वयं सुनेंगे और उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करेंगे। शिविर में राजस्व, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, पेंशन, राशन एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा।
➡️योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन: शिविर में ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर उनका लाभ लेने की प्रक्रिया भी बताई जाएगी। साथ ही पात्र हितग्राहियों से योजनाओं के लाभ हेतु आवेदन भी प्राप्त किए जाएंगे जिससे कि ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर योजनाओं का लाभ मिल सके।
#Neemuch
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Collector Office Neemuch