
प्लास्टिक कचरा मुक्त गांव बनाने को लेकर पंचायत समिति में अभियान तेज
डीडवाना। राज्य सरकार के महत्वपूर्ण अभियान “प्लास्टिक कचरा मुक्त राजस्थान” के तहत 45 दिवसीय अभियान का आयोजन 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। अभियान के तहत पंचायत समिति डीडवाना की प्रत्येक ग्राम पंचायत को “मेरा गांव, प्लास्टिक कचरा मुक्त गांव” बनाने का लक्ष्य रखा गया है।अभियान के तहत पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकास अधिकारी खुमाराम सारण, प्रभारी गोपाल राम एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अर्पित उपाध्याय ने ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अभियान की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान ग्रामीणों एवं पंचायत कार्मिकों से प्लास्टिक का उपयोग कम करने, घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा एकत्रित ठोस कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। अधिकारियों ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए आमजन की सहभागिता बेहद जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने घरों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों को प्लास्टिक कचरे से मुक्त रखने तथा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की।
Didwana, Nagaur | Aug 21, 2026