अमेठी। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, गौरीगंज की कक्षा आठ की छात्रा अंशिका को एक दिन के लिए एसडीएम गौरीगंज बनाया गया। जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर आयोजित इस पहल में अंशिका ने कार्यालय पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व कार्यों, प्रशासनिक प्रक्रियाओं और पत्रावलियों के रखरखाव की जानकारी भी ली। साथ ही कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने का कौशल विकसित करना है। कार्यक्रम में एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी सहित अधिकारी और छात्राएं मौजूद रहीं।