
17 सितंबर की शाम 7 बजे घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, भाजपा ने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा।
इसी अभियान के तहत 17 सितंबर की शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा ने बिहारवासियों से अपने-अपने घरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के प्रति आभार, स्नेह एवं शुभकामनाएं व्यक्त करने की अपील की है।
छपरा में आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्री राम कृपाल यादव ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में करीब 2.50 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। दीयों का वितरण जन-वितरण दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किए जाने की योजना है।
इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास, अमृत सरोवर, सेतु, जन औषधि केंद्र, आयुष्मान अस्पताल, स्कूल-कॉलेज, मंदिर, घाट और पंचायत भवन जैसे प्रमुख स्थानों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
अभियान का संदेश है—
“जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा।”
आप 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएंगे?
#AashirwadKaDiya #SevaSankalpAbhiyan #NarendraModi #Bihar #Chhapra
Chapra, Saran | Sep 10, 2026