गैंगस्टर एक्ट के 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी वासुदेव को कोतवाली शहर पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरदोई। कोतवाली शहर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी वासुदेव को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी के विरुद्ध थाना सुरसा में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, थाना सुरसा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 229/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी वासुदेव पुत्र सुमेर निवासी ग्राम कलेनापुर, थाना बिलग्राम, जनपद हरदोई को कोतवाली शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी आर्थिक एवं भौतिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त गिरोह का सदस्य है। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल सुधीर गंगवार तथा कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह शामिल रहे।
Bilgram, Hardoi | Jul 27, 2026