
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मॉनिटरिंग एवं परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम को प्रभावी बनाने और नि:शुल्क कानूनी सहायता के लिए दिए दिशा-निर्देश
डीडवाना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीडवाना के तत्वावधान में गठित मॉनिटरिंग एवं परामर्शदात्री समिति की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को जिला एवं सेशन न्यायाधीश के अवकाशागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं जिला व सेशन न्यायाधीश नाहर सिंह मीना ने की।बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विकास ऐचरा एवं समिति के सदस्य अधिवक्ता जयप्रकाश उपस्थित रहे।बैठक के दौरान समिति द्वारा लीगल एड डिफेंस काउंसिल कार्यालय, डीडवाना द्वारा 20 जुलाई 2026 से 20 अगस्त 2026 तक किए गए कार्यों और प्रगति रिपोर्ट का गहनता से अवलोकन किया गया।अध्यक्ष नाहर सिंह मीना ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने के संबंध में उपस्थित अधिकारियों व सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने आमजन और जरूरतमंदों को समय पर न्याय दिलाने के लिए संबंधित प्रकरणों में मजबूती से पैरवी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
Didwana, Nagaur | Aug 21, 2026