
#राठ: गुरु कृपा बिना जीवन का कल्याण नहीं- उत्तम कृष्ण शास्त्री
जलविहार महोत्सव में सुनाई गई भक्त ध्रुव की प्रेरणादायक कथा
राठ। श्री मेला जलविहार महोत्सव के अंतर्गत चल रही श्रीमद्भागवत कथा में गुरुवार को कथा व्यास उत्तम कृष्ण शास्त्री ने भक्त ध्रुव की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को गुरु की महिमा और भगवत भक्ति का संदेश दिया।
कथा व्यास ने कहा कि गुरु की कृपा के बिना मानव जीवन का कल्याण संभव नहीं है। गुरु केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि वह तत्व हैं जो जीव को परम तत्व से जोड़ने का माध्यम बनता है। उन्होंने कहा कि मंत्र के माध्यम से साधक को तत्व का बोध होता है और यही मार्ग उसे परम तत्व तक पहुंचाता है।
उन्होंने कहा कि जीवन में गुरुभक्ति होगी, तभी सच्ची भगवत भक्ति की प्राप्ति हो सकती है। भक्त ध्रुव का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि ध्रुव ने छोटी सी आयु में ही कठिन तपस्या कर भगवान को प्राप्त कर लिया था। भगवान की प्राप्ति के लिए उम्र बाधा नहीं होती, इसलिए बाल्यकाल से ही अपने इष्ट की आराधना और सद्कर्मों की ओर बच्चों को प्रेरित करना चाहिए।
कथा के दौरान पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्त ध्रुव की कथा सुनकर आध्यात्मिक संदेश ग्रहण किया।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष केजी अग्रवाल, महामंत्री डॉ. रामगोपाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, परीक्षित भगवती देवी जड़िया, मुख्य यजमान नीलम अवधेश जड़िया, रमेश चंद्र सर्राफ, काशी प्रसाद गुप्ता, मनोज सोनी, पंकज सोनी, राजू सोनी, प्रदीप सोनी, गिरीश अग्रवाल, राकेश मिश्रा, श्याम करन, सुरेश खेवरिया सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
📌 राठ की हर स्थानीय खबर सबसे पहले पाने के लिए Rath Times पेज को Follow करें।
👍 Like करें | 💬 Comment में अपनी राय बताएं | 🔄 Share करें | 🔔 पेज को Follow जरूर करें।
#राठ #जलविहारमहोत्सव #श्रीमद्भागवत_कथा #भक्तध्रुव #गुरुकृपा #गुरुमहिमा #भगवतभक्ति #सनातनधर्म #धार्मिकसमाचार #Rath #Hamirpur #RathTimes #UPNews #BreakingNews #ViralNews #TrendingNews #उत्तरप्रदेश
Rath, Hamirpur | Sep 11, 2026