दरभंगा चांदी लूटकांड का खुलासा, भाजपा नेता समेत 5 गिरफ्तार
दरभंगा में 1.39 करोड़ रुपये की चांदी लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में भाजपा नेता समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 62 किलो 195 ग्राम चांदी के 56 बिस्कुट बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 1.39 करोड़ रुपये बताई गई है।
पुलिस जांच में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। लूटकांड की साजिश दरभंगा के रामबाग स्थित कुशल रेस्टोरेंट में रची गई थी। गिरफ्तार आरोपितों में भाजपा दक्षिणी मंडल के महामंत्री विशाल महासेठ उर्फ निक्की भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि सोभन-एकमी रोड पर पश्चिम बंगाल के एक सर्राफा कारोबारी से हथियार के बल पर चांदी लूटी गई थी। इस दौरान बदमाशों ने कारोबारी के ड्राइवर को गोली मार दी थी।
पुलिस ने चांदी के अलावा 5.94 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन और वाहन भी जब्त किए हैं। मामले में कुल 12 लोगों को नामजद किया गया है। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
#Darbhanga #BiharNews #CrimeNews #SilverRobbery #BiharPolice
Chapra, Saran | Nov 11, 2026