छठ पर छपरा जंक्शन की व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे DRM आशीष जैन
#छपरा: छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए वाराणसी मंडल के DRM आशीष जैन ने सोमवार को छपरा जंक्शन का गहन निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म, टिकट काउंटर, यात्री आश्रय केंद्र, हेल्प डेस्क, प्राथमिक चिकित्सा बूथ और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग, अलग प्रवेश-निकास मार्ग और अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए।
🔹 सेकेंड एंट्री के निर्माण कार्य जल्द पूरा करने को कहा।
🔹 प्रतीक्षालय को शीघ्र यात्रियों के लिए चालू करने का निर्देश दिया।
🔹 स्वच्छता और यात्री सुविधाओं की लगातार निगरानी पर जोर दिया।
छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
पूरी खबर पढ़ें: KaawKaawNews.Co.In
#Chhapra #SaranNews #IndianRailways #ChhathPuja #KaawKaawNews
Chapra, Saran | Nov 10, 2026