
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 17 नवम्बर 2026 को श्री समीर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी जालौन के द्वारा अपराह्न में जनपद मुख्यालय स्थित ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट वेयरहाउस (प्रथम एवं द्वितीय) का प्रस्तावित मासिक स्थलीय बाहरी निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के उपरान्त मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ई०वी०एम०-वी०वी०पैट वेयरहाउस (द्वितीय) के समस्त स्ट्रांग रूम्स यथा 219-माधौगढ़ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र स्ट्रांग रूम, 220-कालपी़ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र स्ट्रांग रूम एवं 221-उरई (अ०जा०) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र स्ट्रांग रूमों को Training & Awareness हेतु FLC OK BU, CU & VVPAT मशीनें निकालने के लिए खोला गया।
ई०वी०एम० लाॅग-बुक पर निरीक्षण कर टिप्पणी अंकित की गयी एवं पुलस ड्यूटी रोस्टर का भी अवलोकन किया गया।
निरीक्षणोपरान्त जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष में लगे सी०सी०टी०वी० माॅनीटर सिस्टम का अवलोकन भी किया गया।
ई०वी०एम०-वी०वी०पैट वेयरहाउस/जिला निर्वाचन कार्यालय में चल रहे मरम्मत के कार्यो का भी अवलोकन किया गया एवं मरम्मत के कार्य कराए जाने हेतु विभिन्न आवश्यक निर्देश उप जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए।
निरीक्षण के दौरान श्री राजीव राज अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, श्रीमती संध्या शर्मा अतिरिक्त मजिस्ट्रेट/सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, श्री अखिलेश तिवारी परियोजना निदेशक डी०आर०डी०ए०/प्रभारी अधिकारी, ई०वी०एम०-वी०वी०पैट, श्री उत्तम कुमार तिवारी उप जिलाधिकारी उरई, श्री विनय कुमार उपाध्याय प्रशिक्षु पी०सी०एस० जालौन, श्री तलहा मज़हर ई०वी०एम० सहायक आदि एवं राजनैतिक दलों से श्री जमाल उद्दीन जिला महासचिव स०पा०, श्री अनिल कुदारी जिला अध्यक्ष अपना दल (एस०), श्री भगवती शरण पांचाल जिला सचिव ब०स०पा०, श्री विनोद कुमार नगरिया जिला सचिव सी०पी०आई० (एम०), श्री शान्ति स्वरूप महेश्वरी प्रभारी निर्वाचन भा०ज०पा०, श्री उदयवीर सिंह जिला महासचिव ब०स०पा०, श्री सीताराम वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष आई०एन०सी०, श्री बृजेश जाटव जिला अध्यक्ष ब०स०पा० आदि उपस्थित रहे।
#electionnews #VoterRegistration #ElectionCommissionOfIndia #jalaunnews #boldobharat
Orai, Jalaun | Nov 17, 2026