
‘‘सड़क सुरक्षा पखबाड़ा’’ के अन्तर्गत आज दिनाँक 17 नवम्बर 2026 को द्वितीय दिवस पर राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), आनन्द राय कुरील यात्री/मालकर अधिकारी द्वारा स्टंट ड्राइविंग/ओवर स्पीडिंग/स्कूली वाहनों के फिटनेस की जांच/क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाने वाले स्कूली वाहनों के संचालन के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की गई।
राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा शासन की मंशानुरुप ‘‘सड़क सुरक्षा पखबाड़ा’’ के अन्तर्गत जनपद के विभिन्न मार्गों पर स्टंट ड्राइविंग/ स्कूली वाहनों के फिटनेस की जांच/क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाने वाले स्कूली वाहनों की जांच की गई, जिसमें 01 स्कूली वाहन नियम विरुद्ध संचालित पाया गया जिसे चालान कर निरुद्ध की कार्यवाही की गई तथा अनेकों वाहनों के चालान किये गये।
आनन्द राय कुरील यात्री/मालकर अधिकारी द्वारा 05 स्कूली वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई तथा 01 वाहन को निरुद्ध किया गया एवं 05 वाहनों के ओवर स्पीडिंग के अभियोग में चालान किये गये।
राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा राहगीरों से अपील की गयी कि सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन से न केवल हम अपने जीवन को सुरक्षित रख सकते हैं बल्कि परिवार को भी अनेक समस्याओं से बचा सकते हैं, जो सड़क दुघर्टना के कारण उत्पन्न होतीं हैं। इसीलिये हम सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों का गम्भीरता से पालन करके भारत को विकसित राष्ट्र बनाना चाहिए।
#trafficsafety #rto #JalaunNews #boldobharat
Orai, Jalaun | Nov 17, 2026