
उपहारा थाना में घुसा पुनपुन का बाढ़ का पानी, पुलिसकर्मी परेशान।
परिसर में सांपों का डर, बैरक में भरा पानी।
The silence media news
औरंगाबाद जिले में पुनपुन नदी के उफान पर है। इस कारण गोह प्रखंड के उपहारा थाना परिसर में बाढ़ का पानी घुस गया है। थाना परिसर में पानी भरने से पुलिसकर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव के कारण बैरक में भी पानी भर गया है, जिससे पुलिसकर्मियों के रहने और दैनिक कामकाज बाधित हो गए हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत रात में हो रही है। परिसर में सांप भी घूमते दिखाई दे रहे हैं, जिससे पुलिसकर्मियों में डर का माहौल है। बुधवार को थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि लगातार रुक रुककर हो रहे बारिश के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो गया है। आवश्यक दस्तावेजों और सामानों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करेंगे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से थाना परिसर से पानी निकासी और पुलिसकर्मियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है। #औरंगाबाद #thesilencemedianews #aurangabad #goh #uphara #Haspura #punpunriver