
उत्तराखंड: बहुत ही दुःखद घटना! 26 साल के जवान आकाश चौहान हुए शहीद! शत शत नमन है मां भारती के लाल को! ड्यूटी के दौरान हुआ ऐसा हादसा कि सुनकर कलेजा फट जाय! क्या हुआ था हादसा? पढ़िए पूरी खबर!
डोईवाला का लाल आकाश चौहान पचमढ़ी में शहीद, फुटबॉल खेलते समय बायसन ने किया हमला।
देहरादून के डोईवाला विधानसभा के शिमलास ग्रांट निवासी 26 वर्षीय जवान आकाश चौहान का मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में दर्दनाक निधन हो गया। वे भारतीय सेना की 17 कुमाऊं रेजिमेंट में सेवारत थे और पचमढ़ी स्थित आर्मी एजुकेशन सेंटर में 2 साल के चीनी भाषा प्रशिक्षण कोर्स के लिए गए थे।
29 अक्टूबर शाम को सैन्य परिसर के मैदान में फुटबॉल खेलते समय पास के जंगल से एक जंगली बायसन (गौर) मैदान में घुस आया और आकाश पर पीछे से हमला कर दिया। सींग पेट में लगने से गंभीर चोट आई और अस्पताल ले जाते समय वीरगति को प्राप्त हो गए।
पचमढ़ी थाना प्रभारी गोपाल घासले और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है।
#AkashChauhan #Doiwala #ShimlasGrant #17KumaonRegiment #UttarakhandJawan #Pachmarhi #IndianArmy #VeerJawan #ShaheedJawan #DehradunNews #dailyuttarakhandnews