
कायाकल्प अभियान से बदल रही सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की तस्वीर, स्वच्छता और सुंदरता को मिल रहा नया आयाम
पहले और अब — बदलाव की एक प्रेरक तस्वीर*
आयुष्मान आरोग्य मंदिर, स्वास्थ्य उपकेन्द्र जगाई, एकंगरसराय प्रखंड, नालंदा
जिला प्रशासन, नालंदा द्वारा संचालित कायाकल्प अभियान के तहत जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित एवं जनोपयोगी बनाने की दिशा में निरंतर पहल की जा रही है।
इसी कड़ी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, स्वास्थ्य उपकेन्द्र जगाई, एकंगरसराय के परिसर में आए सकारात्मक बदलाव की झलक इसकी पहले और अब की तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। रंग-रोगन, भवन के सौंदर्याकरण एवं परिसर के बेहतर रख-रखाव से स्वास्थ्य केंद्र का स्वरूप पहले से अधिक आकर्षक दिखाई दे रहा है।
जिलाधिकारी, नालंदा श्रीमती उदिता सिंह के निर्देशानुसार संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता, बेहतर रख-रखाव, सौंदर्यीकरण एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देना है, ताकि आम नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध हो सके।
कायाकल्प अभियान — स्वच्छ स्वास्थ्य संस्थान, जागरूक नागरिक और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में नालंदा जिला प्रशासन की एक सार्थक पहल।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Health Department
State Health Society, Bihar
#MissionKayakalp
Nalanda, Bihar | Oct 23, 2026