Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sambalpur
सम्मान
Crimenews
dpronalanda
दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar नालन्दा पुलिस Bihar Police Bihar Sharif Nagar Nigam
135 views |
Nalanda, Bihar
| Oct 18, 2026
MORE NEWS
प्रेस विज्ञप्ति स्थान : नालंदा दिनांक : 17 अक्टूबर 2026 जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण • विसर्जन घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त रखने का निर्देश *बिहारशरीफ (नालंदा)।* दुर्गा पूजा के उपरांत प्रतिमा विसर्जन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नालंदा श्रीमती उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नालंदा श्री हृदयकांत ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न प्रतिमा विसर्जन घाटों का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त नालन्दा सुश्री सारा अशरफ, नगर आयुक्त श्री कृत्यानंद रंजन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में मोरा तालाब विसर्जन स्थल, मनीराम अखाड़ा घाट तथा कोसुत नदी स्थित घाटों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने घाटों पर साफ-सफाई की स्थिति का अवलोकन किया तथा जहां भी कमी पाई गई, वहां आवश्यक सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पानी की गहराई एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा से संबंधित इंतजामों की भी समीक्षा की गई। पिछले वर्षों के अनुभवों और संभावित भीड़ का किया आकलन निरीक्षण के दौरान घाटों पर मौजूद स्थानीय लोगों से पिछले वर्षों में प्रतिमा विसर्जन के दौरान सामने आई चुनौतियों, विसर्जित की जाने वाली प्रतिमाओं की संभावित संख्या तथा श्रद्धालुओं की भीड़ के संबंध में जानकारी ली गई। विसर्जन की तिथियों एवं समय तथा शाम के समय प्रकाश की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई। संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, सुगम आवागमन एवं भीड़ प्रबंधन के लिए जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। घाटों की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता की भी ली जानकारी निरीक्षण के दौरान घाटों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, विभिन्न त्योहारों में उनके महत्व तथा आसपास स्थित मंदिरों एवं उनसे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के बारे में भी जानकारी ली गई। स्थानीय लोगों से संवाद कर घाटों से संबंधित परंपराओं और प्रतिमा विसर्जन की प्रचलित व्यवस्था को समझा गया। संयुक्त निरीक्षण का उद्देश्य प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पर्याप्त बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता तथा विधि-व्यवस्था को सुनिश्चित करना है, ताकि विसर्जन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Police नालन्दा पुलिस Bihar Sharif Nagar Nigam
Nalanda, Bihar | Oct 17, 2026
प्रेस विज्ञप्ति स्थान : नालंदा दिनांक–17 अक्टूबर 2026 जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा दुर्गा पूजा की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, जिलाधिकारी एवं एसपी ने कंट्रोल रूम और सर्विलांस सेंटर का किया संयुक्त निरीक्षण • बिहारशरीफ के 422 सर्विलांस कैमरों से 24×7 निगरानी • कंट्रोल रूम में तैनात कर्मियों को सजगता एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश बिहारशरीफ (नालंदा)। दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री हृदयकांत ने बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी भवन स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) तथा समाहरणालय स्थित नियंत्रण कक्ष का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त, नालंदा सुश्री सारा अशरफ, नगर आयुक्त श्री कृत्यानंद रंजन सहित जिले के अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ICCC स्थित सर्विलांस सेंटर में लगे कैमरों के माध्यम से शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, प्रमुख मार्गों एवं महत्वपूर्ण स्थलों की निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। कैमरों के सुचारु संचालन, महत्वपूर्ण लोकेशन से लाइव फुटेज की उपलब्धता तथा कंट्रोल रूम में प्राप्त हो रही तस्वीरों की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में स्थापित 422 सर्विलांस कैमरों के माध्यम से 24×7 निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति पर समय रहते नजर रखी जा सके और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। समाहरणालय स्थित नियंत्रण कक्ष एवं स्मार्ट सिटी भवन के ICCC में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की उपस्थिति, पालीवार ड्यूटी रोस्टर तथा उनके कार्यों की भी समीक्षा की गई। सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को पूरी सजगता एवं तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा आपसी समन्वय बनाए रखते हुए टीम भावना से कार्य करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, किसी भी महत्वपूर्ण सूचना को संबंधित पदाधिकारियों तक शीघ्र पहुंचाने, एक-दूसरे को लगातार अपडेट रखने तथा किसी भी प्रकार की असमंजस की स्थिति में वरीय पदाधिकारियों से संपर्क करने को कहा गया। दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस बल एवं अग्निशमन वाहन की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक इंतजामों की भी जानकारी ली गई। सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, दिनांक 17 अक्टूबर 2026 से ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी, जिससे प्रमुख स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखी जा सके। बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में स्मार्ट सिटी भवन स्थित ICCC के अतिरिक्त नालंदा समाहरणालय, लहेरी थाना एवं सोहसराय थाना में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। इन सभी नियंत्रण कक्षों में दिनांक 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक पालीवार दंडाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। दुर्गा पूजा के दौरान आमजनों की सहायता के लिए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 18003456323 जारी किया गया है। वहीं, स्मार्ट सिटी ICCC नियंत्रण कक्ष का संपर्क नंबर 06112-240100 है। जिला प्रशासन का उद्देश्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की सतत निगरानी एवं संबंधित पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Police नालन्दा पुलिस Bihar Sharif Nagar Nigam
Nalanda, Bihar | Oct 17, 2026
प्रेस विज्ञप्ति ....................................... आज दिनांक 16.10.2026 को जिला पदाधिकारी महोदया के द्वारा दुर्गा पूजा 2026 के अवसर पर ICCC, बिहार शरीफ स्मार्ट सिटी भवन में अधिष्ठापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। दुर्गा पूजा 2026 के अवसर पर बिहार शरीफ नगर निगम संपूर्ण क्षेत्र पर सतत निगरानी हेतु 422 survilliance camera लगे है, जिसके माध्यम से महत्वपूर्ण चौक- चौराहा पर 24x 7 निगरानी रखा जा रहा है। इस हेतु पालीवार दंडाधिकारी एवं कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही रिजर्व पुलिस बल एवं अग्निशमन वाहन की भी व्यवस्था की गई है। जिसका हेल्पलाइन नम्बर -06112 240 100 है। बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र ICCC, बिहार शरीफ स्मार्ट सिटी भवन के अतिरिक्त 1. नालंदा समाहरणालय,लहेरी थाना एवं सोहसराय थाना में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जिसमें भी पालीवार दंडाधिकारी एवं कर्मी की प्रतिनियुक्ति दिनांक 16.10.2026 से 21.10.2026 तक की गई है। जिला प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा के अवसर पर 24x 7 आमजनों की सहायता के लिए toll free no-18003456323 जारी किया गया है। सभी पूजा पंडाल संचालकों के द्वारा भी अपने अपने पंडाल में CCTV कैमरा लगाया गया है तथा दिनांक 17.10.2026 से जिला प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरा से भी निगरानी रखी जाएगी। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Police नालन्दा पुलिस Bihar Sharif Nagar Nigam
Nalanda, Bihar | Oct 16, 2026
प्रेस विज्ञप्ति कार्यालय अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा (नालंदा) दुर्गापूजा–2026: हिलसा शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में एसडीएम अमित कुमार पटेल एवं एसडीपीओ सुनील कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक व पुलिस बल का फ्लैग मार्च; शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने की अपील हिलसा (नालंदा), 16 अक्टूबर 2026: दुर्गापूजा एवं विजयादशमी पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था को अक्षुण्ण रखने, असामाजिक तत्वों में प्रशासन का खौफ पैदा करने तथा आम नागरिकों व श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज हिलसा शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में एक वृहद संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व संयुक्त रूप से अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) अमित कुमार पटेल एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ हिलसा-1) सुनील कुमार ने किया। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) नगर परिषद हिलसा, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) हिलसा चंदन कुमार, अंचल अधिकारी (सीओ) हिलसा रूपम शर्मा, राजस्व अधिकारी (आरओ) हिलसा तथा थानाध्यक्ष हिलसा सहित भारी संख्या में हथियारबंद पुलिस बल, महिला पुलिस बल और त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) के जवान शामिल रहे। फ्लैग मार्च का मार्ग एवं क्षेत्रीय भ्रमण: यह फ्लैग मार्च हिलसा थाना परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों, भीड़-भाड़ वाले पूजा पंडाल मार्गों एवं संवेदनशील मोहल्लों से गुजरा: * बिहारी मोड़ * काली स्थान * दरगाह मोहल्ला * कोइरी टोला इन क्षेत्रों में पैदल गश्ती के दौरान प्रशासनिक पदाधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों, आम नागरिकों एवं पूजा समितियों के सदस्यों से सीधा संवाद स्थापित किया तथा उनसे निर्भीक होकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। प्रशासनिक निर्देश एवं चेतावनी: भड़काऊ तत्वों एवं मनचलों पर कड़ी निगरानी: एसडीएम अमित कुमार पटेल ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, जबरन चंदा वसूलने या शांति भंग करने वालों पर सीधी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मेलों और पंडालों में महिलाओं की सुरक्षा हेतु सादे लिबास में पुलिस बल तैनात किया गया है। बाइकर गैंग्स एवं तेज रफ्तार पर जीरो टॉलरेंस: एसडीपीओ सुनील कुमार ने चेतावनी दी कि तेज ध्वनि वाले साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और अनियंत्रित गति से बाइक चलाने वाले युवकों के विरुद्ध विशेष रोको-टोको अभियान चलाकर वाहन जब्ती व दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। डी०जे० पर पूर्ण प्रतिबंध: किसी भी पंडाल, शोभायात्रा या विसर्जन जुलूस में डी०जे० का उपयोग 100% वर्जित रहेगा। निर्देश का उल्लंघन होने पर ध्वनि उपकरण एवं वाहन को तत्काल जब्त कर गैर-जमानती धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। 22 अक्टूबर विसर्जन समय-सीमा: सभी आयोजकों को निर्देशित किया गया कि 23 अक्टूबर (शुक्रवार) को जुमा की नमाज के मद्देनजर हर हाल में 21 अक्टूबर की रात्रि अथवा 22 अक्टूबर की दोपहर तक प्रतिमा विसर्जन अनिवार्य रूप से संपन्न कर लें। अनुमंडल प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर पर ध्यान न दें Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Police
Nalanda, Bihar | Oct 16, 2026
राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत जिला आयुष समिति नालंदा के द्वारा आज दिनांक 16/10/2026 को आयुर्विद्या पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के माध्यम से जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी,नालंदा की अध्यक्षता में उच्च विद्यालय, बिंडिडीह एवं मध्य विद्यालय ,बिंडिडीह में आयुर्विद्या स्वास्थ्य कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक किया गया. इस कार्यक्रम में दिनचर्या, ऋतुचर्या, रोगों का निदान, आहार, विहार, योग, प्राणायाम के बारे में सविस्तार बताया गया।इसमें आयुर्वेदिक होम्योपैथिक एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति को अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही योग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ,कर्मचारी एवं समस्त छात्र-छात्राओं का सहयोग प्राप्त हुआ। अंत में सधन्यवाद कार्यक्रम का समापन औषधीय पौधा वितरण एवं पौधारोपण के साथ संपन्न किया गया। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department Bihar Health Department
Nalanda, Bihar | Oct 16, 2026
प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। ................................ नालंदा में वज्रपात सुरक्षा एवं जन-जागरूकता हेतु एल०ई०डी० युक्त वाहनों (वज्रपात सुरक्षा रथ) को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना बिहारशरीफ, 16 अक्टूबर 2026: नालंदा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में जिले में वज्रपात (आकाशीय बिजली) से होने वाली जन-धन की हानि को न्यूनतम करने एवं आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष सघन जागरूकता अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसी क्रम में श्रीमती उदिता सिंह,जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा समाहरणालय परिसर से 3 सुसज्जित एल०ई०डी० युक्त वज्रपात सुरक्षा रथों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न पंचायतों के लिए रवाना किया गया। जन जागरुकता कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं: • 72 संवेदनशील पंचायतों में भ्रमण: यह वज्रपात सुरक्षा रथ अगले 12 दिनों तक नालंदा जिले के सभी 20 प्रखंडों की 72 संवेदनशील पंचायतों का भ्रमण करेंगे। • एल०ई०डी० स्क्रीन व वीडियो के माध्यम से जागरूकता: वाहनों में स्थापित उच्च गुणवत्ता वाले P6 LED स्क्रीन एवं साउंड सिस्टम के माध्यम से ग्रामीणों को वज्रपात से बचाव, सावधानियों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाएगी। • आपदा मित्रों की तैनाती: प्रत्येक वाहन के साथ 2 प्रशिक्षित आपदा मित्र मौजूद रहेंगे, जो गांव-गांव में पम्पलेट वितरण करेंगे एवं मॉकड्रिल के माध्यम से सुरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन करेंगे। • सचेत ऐप का प्रचार: ग्रामीणों को अपने मोबाइल में वज्रपात की पूर्व चेतावनी देने वाले 'सचेत' ऐप को डाउनलोड करने एवं उपयोग करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी (ADMO) द्वारा बताया गया कि अभियान के पारदर्शी एवं सुचारू संचालन हेतु वाहनों की लाइव ट्रैकिंग जिओ-टैग्ड वेबसाइट डैशबोर्ड के माध्यम से की जाएगी। इससे वाहनों की वास्तविक स्थिति (लाइव लोकेशन) का समय-समय पर पता चलता रहेगा तथा स्थल से लाइव फोटोग्राफ्स भी प्राप्त होते रहेंगे। इस अवसर पर श्री राजीव रंजन कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता, नालंदा, श्री रंजन कुमार चौधरी, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), नालंदा एवं सुश्री निहारिका सिन्हा, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी (ADMO), नालंदा सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मीगण भी उपस्थित थे। जिला प्रशासन, नालंदा सभी नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील करता है कि इस जन-जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और वज्रपात से बचाव के उपायों को अपनाकर स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें। अधिक जानकारी के लिए: ईमेल आईडी: aapda.nalanda@gmail.com मोबाइल नंबर: 8789858336 (जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, नालंदा 24*7) Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar Bsdma
Nalanda, Bihar | Oct 16, 2026
प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। दिनांक: 15 अक्टूबर 2026 जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा। .....…....................................... दुर्गा पूजा 2026 के मद्देनजर बिहारशरीफ में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च आज दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालंदा एवं श्री हृदयकांत, पुलिस अधीक्षक, नालंदा के संयुक्त नेतृत्व में दुर्गा पूजा 2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान आम नागरिकों से दुर्गा पूजा का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही, प्रशासन एवं पुलिस द्वारा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई तैयारियों के प्रति लोगों को आश्वस्त किया गया। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar नालन्दा पुलिस
Nalanda, Bihar | Oct 15, 2026
दुर्गा पूजा 2026 के मद्देनजर बिहारशरीफ में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Sharif Nagar Nigam नालन्दा पुलिस Bihar Police
Nalanda, Bihar | Oct 15, 2026