
#राठ में लगा निशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर, 219 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज का लाभ
राठ। जेसीज भवन में संचालित हीलिंग हैंड्स फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर में बुधवार को वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे और जेसी सप्ताह के शुभारंभ पर निशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 219 मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम चित्रा निर्वाल, सीओ राजीव प्रताप सिंह और तहसीलदार दिलीप कुमार रहे। अतिथियों ने फिजियोथेरेपी को बढ़ावा देने व दर्द से मजबूर लाचारों को उनके पैरों पर खड़ा करने के डॉ सुरेंद्र सिंह के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम निदेशक एवं महोबा जिला अस्पताल के फिजियोथैरेपी विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि फिजियोथेरेपी एक मानवीय उपचार पद्धति है, जिसके माध्यम से मरीज फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में कई समस्याओं का उपचार बिना दवा के भी कर सकते हैं।
शिविर में आर्थराइटिस के 61, पोस्ट ऑपरेटिव 5, सीपी के 2, कमर दर्द के 66, हेमीप्लेजिया के 3, ब्रेकियल प्लेक्सस के 1, कंधा जाम के 2 और स्पाइनल कॉर्ड इंजरी से पैरापेरेसिस के 1 मरीज का उपचार किया गया। मरीजों को आवश्यक दवाएं भी वितरित की गईं।
कानपुर और झांसी से पहुंचे डॉ. कुलदीप गुप्ता, डॉ. रवि गुप्ता, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. नवनीत, डॉ. प्रवेश कुमार, डॉ. कृष्णा कान्त, डॉ. नैंसी, डॉ. अंजना, डॉ. मुस्कान, डॉ. हरिकिशन और डॉ. वर्षा ने मरीजों का उपचार किया।
इस दौरान वरिष्ठ जेसी केजी अग्रवाल, रविंद्र गुप्ता, डॉ. बृजेन्द्र कुमार पचौरी, सुयश भानु शिवहरे, अमरजीत अरोरा, अवधेश जड़िया, धर्मेंद्र कोष्टा, डॉ. गंगाराम राजपूत, मोहम्मद रिजवान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
📢 ऐसी ही स्थानीय और जनहित से जुड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज को Follow करें।
👍 खबर पसंद आए तो Like करें
💬 अपनी राय Comment में जरूर बताएं
↗️ खबर को Share करके अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
🔔 Rath Times पेज को Follow करना न भूलें।
#राठ #Hamirpur #RathNews #RathTimes #फिजियोथेरेपी #निशुल्क_शिविर #HealthCamp #FreeTreatment #HamirpurNews #Bundelkhand #UPNews #LocalNews #BreakingNews #TrendingNews #ViralNews
Rath, Hamirpur | Sep 10, 2026