किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी को पॉक्सो एक्ट में जेल
कोंच। घर में घुसकर 16 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी आजाद नगर निवासी नजरुद्दीन उर्फ नजर खान के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोरी के शोर मचाने पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया था। घटना के बाद किशोरी द्वारा आरोपी की चप्पलों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Konch, Jalaun | Aug 25, 2026