
DM कुमार गौरव का बड़ा एक्शन! मुशहरी में राजस्व कर्मी पर FIR-निलंबन की तैयारी, मोतीपुर में भी विभागीय कार्रवाई
मुजफ्फरपुर में सरकारी कार्यों में लापरवाही और राजस्व मामलों में अनियमितता को लेकर जिला पदाधिकारी कुमार गौरव ने सख्त रुख अपनाया है। मुशहरी और मोतीपुर अंचल से जुड़े दो मामलों में संबंधित राजस्व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
मुशहरी अंचल के राजस्व कर्मचारी वीरेन्द्र राम पर महम्मदपुर काजी से जुड़े दाखिल-खारिज मामले में गंभीर लापरवाही, विभागीय नियमों की अनदेखी और वसीयतनामा से छेड़छाड़ के आरोप सामने आए हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ निलंबन की कार्रवाई के लिए पूर्वी चंपारण के समाहर्ता को पत्र भेजा गया है।
वहीं, मोतीपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी नागेन्द्र कुमार ठाकुर के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। मामला BIADA की करीब 16.86 एकड़ भूमि की कथित अवैध जमाबंदी कर निजी व्यक्तियों को हस्तांतरित किए जाने से जुड़ा है। इस मामले में आरोप पत्र प्रपत्र-क गठित कर विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है।
जिलाधिकारी कुमार गौरव ने स्पष्ट किया कि राजस्व एवं भूमि सुधार से जुड़े मामलों में लापरवाही, अनियमितता या भ्रष्ट आचरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वाले कर्मियों और अधिकारियों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी।
#TirhutNow #MuzaffarpurNews #KumarGaurav #BiharNews #Muzaffarpur