तिलकई गांव से इश्तिहार वारंटी अभियुक्त अर्जुन यादव गिरफ्तार
जहानाबाद। न्यायालय से प्राप्त इश्तिहार वारंटी के आधार पर विशुनगंज थाना क्षेत्र के तिलकई गांव निवासी अर्जुन यादव (55), पिता देवनारायण यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, न्यायालय से प्राप्त वारंट के आलोक में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।