रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या cafe जैसी सार्वजनिक जगहों पर लगे अनजान USB Charging Ports आपके फोन के डेटा के लिए खतरा बन सकते हैं। Cyber criminals इन ports के जरिए फोन में छिपा हुआ malware भेजकर आपकी निजी जानकारी चोरी कर लेते हैं। इसे ही Juice Jacking कहा जाता है।
राजस्थान पुलिस की सलाह - Digital दौर में सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है!
सुरक्षित रहने के तरीके:
अपना power bank या charger adapter ही यूज़ करें।
यदि USB पोर्ट का इस्तेमाल करना ही पड़े, तो डेटा ब्लॉकर (Data Blocker) का इस्तेमाल करें।
Charging पर लगाते समय फोन पर 'Trust This Computer' का ऑप्शन आए तो 'Don't Trust' चुनें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!
Cyber Fraud होने पर बिना देरी किए Cyber Helpline Number 1930 ya WhatsApp Number: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।
#Rajasthanpolice #Cybercrime #1930 #digitalsafety #cyberawareness