प्रतापगढ़ के अमरौना गांव में करीब 30 साल से साथ रह रहे दंपती ने संतान ने होने से जहर खाकर जान दे दी। सुभाष तिवारी और उनकी पत्नी सपना की मौत के बाद गुरुवार सुबह करीब 10 बजे दोनों की अर्थी एक साथ उठी। जानकारी के मुताबिक, दोनों ने जहर खाकर जान दी। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में सुभाष ने संतान न होने को आत्महत्या की वजह बताया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
"सुभाष तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई अवधेश तिवारी ने श्रृंगवेरपुर में उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान परिवार और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। गांव में सामान्य और खुशहाल दंपती के तौर पर पहचान रखने वाले दोनों की अचानक मौत से ग्रामीण भी हैरान हैं।
"जान-पहचान वालों के मुताबिक, सुभाष और सपना दोनों पढ़े-लिखे थे और एमए तक की पढ़ाई की थी। सुभाष खेती के साथ राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेते थे। वह तांत्रिक और एमआर का काम भी करते थे। इन कामों के चलते क्षेत्र में उनके काफी लोगों से संपर्क थे।"
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें 👇🏻👇🏻👇🏻
*अपने शहर, जिला, पंचायत की ताजा खबरें दिनभर पढ़ें फ्री में, सिर्फ दैनिक भास्कर एप पर*
https://dainik.bhaskar.com/PSgSHcb5OYb