श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने के लिए कुंडा के मनगढ़ में कृपालु जी महाराज के भक्ति धाम आइये। प्रभु श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के पहले ही भक्ति धाम मंदिर आकर्षक लाइटों और झाकियों से जगमगा रहा है। जगद्गुरु कृपालु जी द्वारा स्थापित भक्ति धाम पूरी तरह भक्ति और आस्था के रंग में रंग गया है। भव्य सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा भक्ति धाम इन दिनों किसी दुल्हन की तरह जगमगा रहा है, जिसे देखने के लिए जन्माष्टमी के दिन काफी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंचेगी। इस दिन जगद्गुरु के भक्तों के अलावा भी कई जिलों से श्रद्धालुओं का आना होता है। वहीं कुंडा क्षेत्र से भी लोगों का पहुंचना होता है।