उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के मनगढ़ स्थित कृपाल धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर हर साल की तरह इस साल काफी धूम मची हुई है। वहीं श्रद्धालुओं की सहूलियत और सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन कई दिनों से तैयारियों में जुटे है। आलाधिकारी तैयारियों का जायजा भी लेने पहुंचे। जनकारी के मुताबिक दो स्थानीय थाना सहित 1100 पुलिस कर्मी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर नियंत्रित करने में लगाये हुए। , 150 ड्यूटी प्वाइंट चिह्नित; दो बटालियन पीएसी समेत भारी पुलिस बल तैनात के साथ पुलिस और प्रशासन मुस्तैद है।
प्रतापगढ़ जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के मनगढ़ स्थित कृपालु धाम में चार सितंबर को होने वाले भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए नगर से लेकर भक्तिधाम तक सुरक्षा के लिए 150 ड्यूटी प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार और परिसर के भीतर एक-एक अस्थायी थाना भी बनाया जा रहा है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरे क्षेत्र को सुपर जोन, तीन जोन और 13 सेक्टर में बांटा गया है। एएसपी वृजनंदन राय के निर्देशन और सीओ शिव नारायण वैस की अगुवाई में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां कई माह से चल रही थीं।
सुरक्षा ड्यूटी में एक एएसपी, चार सीओ, 15 थाना प्रभारी, आठ इंस्पेक्टर, 163 उपनिरीक्षक, 16 महिला उपनिरीक्षक, 65 हेड कांस्टेबल, 259 पुरुष आरक्षी, 76 महिला आरक्षी, 278 पुरुष रंगरूट आरक्षी, 104 महिला रंगरूट आरक्षी और 41 यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा दो बटालियन पीएसी, तीन मोबाइल क्यूआरटी और दो फायर टेंडर भी तैनात रहेंगे।
वाहनों का किया जाएगा डायवर्जन
इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए निर्धारित स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए मवई बाईपास, करेंटी रोड चौराहा, बेंती रोड चौराहा, मझिलगांव, तिलौरी मोड़ और मीरापुर से वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा।
जूता-चप्पल स्टैंड नहीं होगा
इस बार मंदिर परिसर और उसके बाहर कहीं भी जूता-चप्पल स्टैंड की व्यवस्था नहीं की गई है। श्रद्धालुओं को अपने जूते-चप्पल की सुरक्षा स्वयं करनी होगी। मंदिर परिसर में जूते-चप्पल पहनकर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
कृपालु धाम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ एक दिन पहले से लेकर एक दिन बाद तक रहने की संभावना है। ऐसे में पुलिस ने भीड़ प्रबंधन, यातायात और सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं।