बाल विवाह के खिलाफ महिलाओं ने भरी हुंकार, सखी वार्ता कार्यक्रम में दिलाई गई शपथ
महिला एवं बाल विकास निगम की पहल पर श्रीकिशुन पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 315 पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम
लखीसराय। महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण केंद्र के तत्वावधान में गुरुवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड के श्रीकिशुन पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 315 पर सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान ने की।
कार्यक्रम में महिलाओं को महिला एवं बाल विकास निगम की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसमें वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण केंद्र, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, शक्ति सदन एवं पालना योजना सहित अन्य योजनाओं के उद्देश्य और लाभ के बारे में बताया गया।