
जबलपुर। गांधी जयंती 2 अक्टूबर को ‘ड्राई डे’ के अवसर पर अधिक दामों में अवैध शराब बेचने की बड़ी साजिश को रांझी पुलिस ने नाकाम कर दिया है। जबलपुर आईजी और एसपी के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गांधी व्यायामशाला क्षेत्र में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त की है।
रांझी पुलिस की तीन अलग-अलग टीमों ने एक साथ तीन मकानों पर छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान मौके से कुल 112 पेटी (लगभग 495 लीटर) अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
जांच में सामने आया है कि अवैध शराब का यह बड़ा स्टॉक क्षेत्र के आदतन अपराधी बल्लू पटवा द्वारा जमा किया गया था। वह गांधी जयंती के दिन शराब दुकानों के बंद रहने का फायदा उठाकर इसे महंगे दामों पर बेचने की फिराक में था। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही मुख्य आरोपी बल्लू पटवा मौके से फरार हो गया।
रांझी सीएसपी सतीश साहू ने बताया कि पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है और फरार मुख्य आरोपी बल्लू पटवा को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
#जबलपुर #Jabalpur #रांझी #Ranjhi #RanjhiPolice #JabalpurPolice #अवैधशराब #IllegalLiquor #शराबतस्करी #LiquorSmuggling #ड्राईडे #DryDay #गांधीजयंती #GandhiJayanti #PoliceAction #PoliceRaid #पुलिसकार्रवाई #अवैधशराबजब्ती #CrimeNews #Crime #MPNews #MadhyaPradesh #JabalpurNews #BreakingNews #HindiNews #LocalNews #MPBreakingNews #112पेटी #495लीटर