पथरिया: सागर: बैंड कलाकार की हत्या से धानक समाज में आक्रोश, धर्म परिवर्तन की चेतावनी
Patharia, Damoh | Feb 19, 2026 दमोह सागर के गोला कुआं क्षेत्र में विवाह समारोह के दौरान बैंड कलाकार विवेक बंसल की गोली मारकर हत्या से धानक समाज में आक्रोश है। समाज ने पथरिया एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन सौंपकर दोषियों की गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, 1 करोड़ रुपये मुआवजा, एक सदस्य को शासकीय नौकरी, आवास की मांग की। मांगें पूरी न होने पर सामूहिक धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी।