पथरिया के बड़ी सागौनी कला में संत शिरोमणि सदगुरु रविदास की प्रतिमा स्थापना समारोह श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। आयोजन अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन भारत, जिला दमोह के तत्वावधान में हुआ। पशुपालन राज्यमंत्री व विधायक लखन पटेल ने प्रतिमा के दर्शन कर क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। धर्म प्रचारक रामदयाल शास्त्री के सान्निध्य में अनावरण हुआ। भंडारे में शामिल हुए।