
दमोह ग्रामीण की सड़कों के लिए बड़ी सौगात,
==
12 सड़कों के टेंडर जारी, 7 सड़कें अगले चरण में
===
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना के अंतर्गत 12 सड़कों के टेंडर जारी किए गए हैं। वहीं, योजना के तहत शेष 7 सड़कों को आगामी चरण में शामिल किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न गांवों, मजरा और टोलों को सड़क संपर्क उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य आगे बढ़ेगा। यह जानकारी विधायक दमोह जयंत मलैया ने दी।
12 सड़कों के लिए जारी हुए टेंडर
जारी सूची के अनुसार, पहले चरण में कुल 12 सड़क मार्गों को शामिल किया गया है। इनमें बिसनाखेड़ी से लखनाखेड़ी तक 0.45 किलोमीटर, हरदुआ खुर्द से डवा तक 2.24 किलोमीटर, इमलाई से पुतनारी टोला तक 0.69 किलोमीटर, सुहेला के पौड़ी रामगढ़ में 0.72 किलोमीटर तथा खड़ेरा के ग्राम छितरा से भलाघाट तक 0.84 किलोमीटर लंबाई के सड़क मार्ग शामिल हैं।
इसके अलावा, मारूताल के ग्राम कुलुआ से मझवारा तक 1.06 किलोमीटर, सिंगपुर से चांदी टोरिया तक 1.60 किलोमीटर, बांसनी के ग्राम खबैनामाल से खबैना चाक तक 1.90 किलोमीटर, खडेरा के बड़ैयाखेड़ा में 0.43 किलोमीटर, बिजौरी के रज्जाक टोरिया में 0.84 किलोमीटर, पटना खुर्द के ग्राम हरदुआ हरटी में 0.48 किलोमीटर तथा बिजौरी के कोटवार मोहल्ले में 0.28 किलोमीटर लंबाई की सड़कें प्रस्तावित सूची में शामिल हैं।
अगले चरण में 7 सड़कों पर होगा काम
विधायक श्री मलैया ने इस संबंध में आगे बताया कि मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना के अंतर्गत शेष 7 सड़कों को अगले चरण में शामिल किया जाएगा। इनमें खजरी के टपरिया टोला में 0.922 किलोमीटर, टिकरी बुजुर्ग के ग्राम टिकरी खोह में 0.456 किलोमीटर, हरदुआ मुड़र के ग्राम खंचारी पटी में यादव मोहल्ले में 0.609 किलोमीटर, बिजौरी में 1.087 किलोमीटर, दसौंदा के जुझारघाट में 0.967 किलोमीटर, मुड़िया के ग्राम पड़रई में 3.74 किलोमीटर तथा नौगपानी के ग्राम सुनपुरा में 2.05 किलोमीटर लंबाई की सड़कें शामिल हैं।