
खनिज विभाग की सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई, अवैध परिवहन में लगे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
-
सियाग एवं कछिया खेड़ा क्षेत्र में मुरम और गिट्टी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई
-
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन तथा खनिज अधिकारी श्री विपुल रावत एवं सहायक खनिज अधिकारी श्री कुलदीप जैन के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज सुबह खनिज निरीक्षक श्री स्वास्तिक देशमुख ने खनिज अमले के साथ सियाग एवं कछिया खेड़ा क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण एवं जांच की।
निरीक्षण के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में मुरम तथा दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर दोनों वाहनों को पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर बल्देवगढ़ थाना पुलिस के सहयोग से दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर थाना बल्देवगढ़ की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।
उक्त कार्रवाई में खनिज अमले के श्री राजेश चढ़ार, श्री हर्बल लोधी एवं श्री पुष्पेंद्र पायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh