बांदा पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
बांदा। पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल द्वारा जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों एवं शिकायतकर्ताओं की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
इस दौरान प्राप्त जनशिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
#BandaPolice #UPPolice #PalashBansal #जनसुनवाई #BandaNews
Banda, Banda | Nov 13, 2026