
बांदा में मशहूर कपड़ा व्यापारी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका बांदा। शहर के महेश्वरी देवी मंदिर के पास स्थित मशहूर कपड़ा व्यापारी कल्पना गारमेंट्स में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा बड़ी मात्रा में कपड़ा और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, नुकसान का सही आंकलन किया जाना अभी बाकी है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम समय से मौके पर पहुंच गई। इसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने कई घंटों तक लगातार मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल रहा। घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया और राहत कार्य में सहयोग किया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारण और हुए नुकसान का आधिकारिक आंकलन संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। #BandaNews #KalpanaGarments #FireIncident #BandaFireBrigade #BreakingNews
Banda, Banda | Jul 28, 2026

बाँदा... मेडिकल कालेज में बाहर से दवा लिखने का बड़ा रैकेट आया सामने, मेडिकल कालेज के प्राचार्य सुनील कौशल बने कठपुतली, कौन चला रहा बाँदा का मेडिकल कालेज। गरीब जनता को कब मिलेगा फ्री व सस्ता इलाज। Part - 4 #banda #bandanews #UPGovernment #bandaroundup #ranidurgavatimedicalcollage #UPMEducationAndTraining #BrajeshPathak Banda Roundup Brajesh Pathak Ramkesh Nishad Keshav Prasad Maurya BANDA News Banda Ki Chugli Banda - बाँदा DM Banda
Banda, Banda | Jul 28, 2026

बाँदा... मेडिकल कालेज में हो रहीं जांचो पर बड़ा सवाल, मरीजों की जान के साथ खिलवाड़। पैथालॉज़ी के परमानेंट डॉक्टर नहीं आते। प्राइवेट लड़के बना रहे रिपोर्ट। मेडिकल कालेज के भ्रष्टाचार के खिलाफ banda roundup की मुहिम जारी ( part-3) #bandaroundup #banda #bandanews #upgoverment #yogiaditynath #ranidurgavatimedicalcollage #bandamedicalcollage Banda Roundup BANDA News Banda - बाँदा Banda Ki Chugli Brajesh Pathak Keshav Prasad Maurya Prakash Dwivedi Ramkesh Nishad
Banda, Banda | Jul 26, 2026

जिला महिला अस्पताल में बाँदा रोटी बैंक की महिला टीम ने मरीजों को वितरित किए फल व बिस्किट बाँदा, 26 जुलाई 2026। बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम ने रविवार को जिला महिला अस्पताल, बाँदा में लगभग एक सैकड़ा मरीजों एवं उनके तीमारदारों को फल, बिस्किट एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित कर सेवा का संदेश दिया। यह कार्यक्रम बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा एवं सह-संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला टीम की उपाध्यक्ष श्रीमती तरन्नुम फ़ात्मा ने की, जबकि संचालन एवं नेतृत्व महिला टीम की सदस्य रश्मि सिंह ने किया। कार्यक्रम जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीमती सुनीता सिंह के निर्देशन तथा अस्पताल स्टाफ के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ। संस्था की महिला टीम द्वारा हर माह की तरह इस माह भी अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को फल, बिस्किट आदि वितरित किए गए। इस अवसर पर महिला टीम की कोषाध्यक्ष रेणुका गुप्ता ने मरीजों को उनके मौलिक अधिकारों तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। वहीं महिला टीम की सोशल मीडिया प्रभारी रिचा रैकवार ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। फल एवं बिस्किट प्राप्त कर मरीजों और उनके तीमारदारों ने बाँदा रोटी बैंक की टीम को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा, महिला कोषाध्यक्ष रेणुका गुप्ता, महिला सोशल मीडिया प्रभारी रिचा रैकवार, तुलसीदास श्रीवास (पेशकार), नसीर खान, फूलकली, रश्मि सिंह, शहाना खान, मुमताज़ बेगम, आफ़ताब, सुरक्षा गार्ड सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे। #बांदा_रोटी_बैंक #BandaRotiBank #SevaHiSankalp #BandaNews #SocialService
Banda, Banda | Jul 26, 2026

बांदा: नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के प्रयास का 48 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार बांदा पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली नगर, थाना मरका और एसओजी की संयुक्त टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर दोनों आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, घटना 24 जुलाई 2026 की शाम की है, जब आरोपियों ने ई-रिक्शा से नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की। गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी एजाज के पैर में गोली लगी, जबकि कार्रवाई के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए। पुलिस का कहना है कि घायल होने के बावजूद पुलिस टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। इस पूरे मामले की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा श्री शिवराज ने वीडियो बाइट के माध्यम से साझा की। #Banda #BandaPolice #UPPolice #POCSO #BandaNews #CrimeNews
Banda, Banda | Jul 26, 2026