
दिव्यांग बेटी ने DM से लगाई गुहार DM अंकल हमें साइकिल दिलवा दो हम रोज स्कूल आएंगे 👏👏
उत्तरप्रदेश बलिया की रहने वाली 07 वर्षीय रागनी की कहानी लोगों के दिल को झकझोर दिया
🌟 एक पैर से 400 मीटर दौड़कर स्कूल जाती थी रागिनी, DM ने बढ़ाया मदद का हाथ
उत्तर प्रदेश के बलिया की 7 वर्षीय रागिनी की हिम्मत और पढ़ाई के प्रति लगन ने हर किसी का दिल जीत लिया। हादसे में एक पैर गंभीर रूप से खराब होने के बावजूद रागिनी ने पढ़ाई नहीं छोड़ी।
रागिनी रोज करीब 400 मीटर तक एक पैर के सहारे स्कूल जाती थी। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने DM से साइकिल दिलाने की मासूम अपील की थी।
वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया। अधिकारियों और डॉक्टरों ने रागिनी की जांच कराई और DM खुद उसके घर पहुंचे।
प्रशासन की ओर से रागिनी को ट्राईसाइकिल, पढ़ाई और खेलकूद का सामान दिया गया। साथ ही उसके लिए कृत्रिम पैर तैयार कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
रागिनी का सपना डॉक्टर बनने का है। उसकी हिम्मत और पढ़ाई के प्रति लगन सच में प्रेरणा देने वाली है। ❤️
#beti #school #UttarPradesh #tricycle #viralpost