देखिए दिल्ली मजदूर करने गए मजदूर की मौत सरिया का बंडल गिरने से...
मधेपुरा घैलाढ़ अरहा महुआ पंचायत के वार्ड 14 निवासी उमेश यादव के 21 वर्षीय पुत्र पांडव उर्फ सेंटू कुमार की दिल्ली में मजदूरी के दौरान सरिया का बंडल गिरने से मौत हो गई। घटना 4 सितंबर की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, महपालपुर एयरपोर्ट के समीप निर्माण स्थल पर हाइड्रा मशीन से सरिया ऊपर ले जाने के दौरान बेल्ट टूट गया और बंडल मजदूर पर गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पत्नी ने ठेकेदार पर घटना की जानकारी छिपाने और पति के घायल होने की बात बताकर गुमराह करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है।
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11 #iaspriyarani #nonfollowersviewers #viralreels #rohtassasaram #sdmrohtas #बच्ची_को_न्याय_मिले #न्याय_की_मांग #JusticeForChild @highlight