ATM का इस्तेमाल करते समय थोड़ी सी लापरवाही आपको वित्तीय नुकसान पहुँचा सकती है। कार्ड स्किमिंग और ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।
सुरक्षित लेन-देन के लिए इन बातों का ध्यान रखें:
* स्लॉट जाँचें: कार्ड स्लॉट हिलाकर देखें, ढीला दिखे तो Skimmer हो सकता है।
* कीपैड देखें: बटन मोटे या ढीले लगें तो इस्तेमाल से बचें।
* PIN छिपाएँ: कीपैड ढंककर टाइप करें ताकि हिडन कैमरा न देख सके।
तुरंत रिपोर्ट करें: संदिग्ध उपकरण दिखने पर पुलिस या बैंक को सूचित करें।
किसी भी प्रकार की वित्तीय या साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।
#Rajasthanpolice #Cybercrime #1930 #digitalsafety #cyberawareness