हाइवे पर ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौ*त
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-अयोध्या हाईवे पर खजुहा गांव स्थित जेब्रा क्रॉसिंग के पास शुक्रवार शाम ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शाम करीब 7:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस्ती की ओर से हर्रैया जा रहे ट्रेलर चालक ने अचानक यू-टर्न लेकर वाहन को बस्ती की तरफ मोड़ दिया। इसी दौरान हर्रैया की ओर जा रहा बाइक सवार ट्रेलर की चपेट में आ गया। सड़क पर गिरने के बाद ट्रेलर का पहिया बाइक और हेलमेट के ऊपर से गुजर गया, जिससे युवक के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस बस्ती भेज दिया। देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। बाइक पर पंजाब का पंजीकरण नंबर दर्ज है। पुलिस नंबर के आधार पर पहचान में जुटी है।
#fallowers #trendingpost #Basti
Basti, Basti | Sep 12, 2026