मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4 लाख 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता हेतु पत्र प्रेषित
==
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने दमोह के ग्राम अभाना में आज 10अक्टूबर 26 को प्रात: अभाना टेक के पास हुये भीषण सड़क दुर्घटना में दो छात्राओं की मृत्यु होने तथा एक छात्रा गंभीर रूप से घायल होने पर मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4 लाख 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किये जाने हेतु पत्र प्रेषित किया है।
उन्होंने बताया मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक कु. दशोदा पटैल पिता किशना पटैल आयु 12 वर्ष साकिन अभाना को 02 लाख रूपये, मृतक कु. आरूषि लोधी पिता भानू लोधी साकिन इमलिया नायक आयु 13 वर्ष को 02 लाख रूपये तथा घायल छात्रा कु. नित्या सेन पिता संतोष सेन आयु 15 वर्ष साकिन बिसनाखेड़ी (तालगांव) को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किये जाने हेतु पत्र प्रेषित किया है।