धान विक्रय में अनियमितता पर मंडी समिति की बड़ी कार्रवाई
किसान को शेष 50 हजार रुपये का भुगतान नहीं करने पर मैसर्स न्यू सागर ट्रेडर्स की अनुज्ञप्ति तत्काल प्रभाव से निलंबित।
कृषि उपज मंडी समिति दतिया ने ग्राम महाराजपुरा निवासी कृषक श्री वृंदावन की 17.02 क्विंटल धान के विक्रय में भुगतान संबंधी अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की है। किसान को उपज का कुल 62,700 रुपये भुगतान किया जाना था, लेकिन व्यापारी द्वारा केवल 12,700 रुपये ही दिए गए। शेष 50 हजार रुपये का भुगतान नहीं किया गया।
मंडी समिति द्वारा किसान से मोबाइल पर चर्चा कर भुगतान की पुष्टि की गई। इसके बाद कृषि उपज मंडी अधिनियम, 1962 की धारा 37(2) के उल्लंघन पर संबंधित व्यापारी की अनुज्ञप्ति तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई।
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#datia #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #दतिया #MadhyaPradesh