त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर रेस्टोरेंट का पंजीयन निलंबित
आगामी त्योहारों के दौरान आमजन को शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है।
इसी क्रम में आज अनुविभागीय अधिकारी दतिया सुश्री सोनाली राजपूत एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दतिया में आरएलपीएस स्कूल के पास स्थित अवध फूड्स/रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। प्रतिष्ठान में अनियमितताएं पाए जाने पर उसका खाद्य पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें तथा उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
#दतिया #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #datia #MadhyaPradesh