राष्ट्रीय पोषण माह के तहत गुरुवार को सारण जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में पोषण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से महिलाओं, किशोरियों, बच्चों और आम लोगों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में दाल, अनाज, हरी व मौसमी सब्जियां, फल, दूध, अंडा और अन्य प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने पर जोर दिया गया। साथ ही बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए पर्याप्त पोषण को जरूरी बताया गया।
राष्ट्रीय पोषण माह 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान जिले में पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुपोषण को लेकर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
Chapra, Saran | Sep 10, 2026