पंचायत समिति सदस्यों के लिए तृतीय चरण हेतु जिले में अब तक 177 व्यक्तियों द्वारा 183 नामांकन पत्र किए दाखिल : जालोर। पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत द्वितीय चरण में गुरूवार को पंचायत समिति सदस्यों के लिए सांचौर पंचायत समिति में 29 व्यक्तियों द्वारा 30 नामांकन पत्र, चितलवाना पंचायत समिति में 13 व्यक्तियों द्वारा 13 नामांकन, भादरूणा पंचायत समिति में 13 व्यक्तियों द्वारा 13 नामांकन एवं सरवाना पंचायत समिति में 23 व्यक्तियों द्वारा 23 नामांकन संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को प्रस्तुत किए गए। जिले में गुरूवार को पंचायत समितियों के द्वितीय चरण की पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन हेतु कुल 78 व्यक्तियों द्वारा 79 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए।
Jalor, Jalor | Oct 22, 2026