90 वर्षीय कंकु देवी ने मतदान कर निभाई लोकतंत्र में भागीदारी :
जालोर। चांदराई में पंचायत चुनाव के दौरान 90 वर्षीय कंकु देवी पत्नी भगाराम सुथार ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद दिव्यांग बुजुर्ग बैठते हुए सहारे से मतदान केंद्र से बाहर निकलीं। उम्र के इस पड़ाव पर भी मतदान करने पहुंचीं कंकु देवी की तस्वीर चर्चा में रही।