आहोर प्रत्याशी सरोज चौधरी ने मोतीसरी में किया मतदान : जालोर। आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी ने अपने ससुराल मोतीसरी में मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाई।
मतदान के बाद उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का उपयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान क्षेत्र में चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आया।