85 वर्षीय परखाराम ने व्हीलचेयर पर पहुंचकर किया मतदान :
जालोर। भाद्राजून पंचायत समिति क्षेत्र के मालगढ़ मतदान बूथ पर 85 वर्षीय परखाराम पुत्र वेलाराम मीणा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद वे व्हीलचेयर पर बैठकर केंद्र से बाहर निकले। उम्र के इस पड़ाव पर भी मतदान करने पहुंचे परखाराम की तस्वीर लोकतंत्र में बुजुर्गों की भागीदारी को दर्शाती नजर आई।