96 साल की उम्र में भूरे खां ने किया मतदान, लोकतंत्र के प्रति दिखाया विश्वास : जालोर। आहोर क्षेत्र के चवरछा गांव के मतदान केंद्र संख्या 51 पर 96 वर्षीय भूरे खां पुत्र तने खां ने मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाई। उम्र के इस पड़ाव पर भी मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डालने का उनका जज्बा देखने को मिला। जिलेभर में बुजुर्ग मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। बुजुर्गों की लोकतंत्र के प्रति आस्था और मतदान के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायी है।
Jalor, Jalor | Oct 28, 2026