वोट चोरी लोकतंत्र और संविधान पर हमला; परेश धनाणी : जालोर। कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत बुधवार को राजीव गांधी भवन में प्रेस वार्ता हुई। AICC पर्यवेक्षक परेश धनाणी ने भाजपा पर मतदाता सूचियों में कथित धांधली कर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
धनाणी ने 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस रैली में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल, पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर, सभापति बंशीलाल माली सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jalor, Jalor | Oct 28, 2026