बिहार का गर्व, छठ महापर्व
छठ के मधुर गीतों की गूंज से महकता सूचना भवन, जगमगाती रोशनी और सजी हुई दीवारों के बीच हर ओर छाया महापर्व का उल्लास। ऐसा लगता है, मानो बिहार के हर आंगन में बसने वाला छठ इस बार सूचना भवन के आंगन में भी उतर आया हो।
मीडिया की दुनिया में काम की रफ्तार कभी थमती नहीं, लेकिन छठ के इन सुरीले गीतों ने काम के बीच भी मन को अपने घर, अपनी मिट्टी और अपनी परंपराओं से जोड़ दिया है। हर धुन में आस्था है, हर स्वर में अपनापन और हर पल में छठ के आगमन की खुशी।
क्योंकि छठ बिहार के लिए महज एक पर्व नहीं, हमारी भावना, हमारी संस्कृति और हमारी आत्मा है।
Samrat Choudhary
#JaiChhathiMaiya
#ChhathPujaMeinAaiyeBihar
#BiharKaGarvChhathMahaparv
#CMSamrat
#samratchoudhary
Saharsa, Bihar | Nov 12, 2026